28-March-2020


जशपुर ब्रेकिंग :कोरोना लॉक डाउन अपडेट,आपको चाहिए दवा और राशन तो इन्हें कीजिये फोन,घर पहुँचकर ......



*जशपुरनगर 28 मार्च 2020/ *कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर के मार्गदर्शन में जिले में कोरोनावायरस संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव के लिए जिला प्रशासन , पुलिस प्रशासन और जनसहयोग से सार्थक कार्य किए जा रहे हैं। सभी विकास खंड में जरुरत मंद लोगो तक उनकी जरूरत की चीजें साग सब्जी,राशन फल फूल , मरीजों बुजुर्ग दिन दुखियो तक दवाई स्थानीय प्रशासन द्वारा घर पहुंच सेवा के तहत लोगों को उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही लोग के लिए गैस सिलेंडर की भी सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।*


जिला प्रशासन द्वारा लोगों तक घर पहुंच सेवा देने के लिए वाट्सएप नम्बर भी जारी किया गया है। पत्थलगांव विकास खंड के लिए बसंत मेडिकल स्टोर 9993288055 विजय मेडिकल स्टोर 9424180214 शर्मा मेडिकल स्टोर 9425574924विकास मेडिकल स्टोर 9424180266 के एन स्मार्ट बाजार 9575864000 और विनायक सुपर बाजार 7389659001 गर्ग डेली नीड्स 8839399451 में प्रातः 11से दोपहर 3बजे तक दिए गए नंबर में बुकिंग करा सकते हैं।*
इसी प्रकार फरसाबहार विकास खंड के लिए 7898867241 खाघ अधिकारी और रिंकु गुप्ता 9907218671 में प्रातः 10बजे से दोपहर 3बजे तक नागरिक समानों की बुकिंग कराके घर पहुंच सेवा का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
इसी प्रकार कुनकुरी नगर पंचायत के लिए जरूरी राशन और दवाई के लिए 9691652718 और 8815778989 नम्बर 9301267100 में सम्पर्क किया जा सकता।
स्थानीय प्रशासन द्वारा लोगों को संक्रमण से बचने के लिए मास्क पहने की सलाह और साबुन से बार बार हाथ धोने के लिए अवगत कराया जा रहा है।
लाॅकडाउन के दौरान अधिकारियों और स्वयं सेवी संस्थाओं द्वारा लोगों को सोशल डिस्टेंसिग पर अमल करने के लिए निरंतर लोगों का जागरूक किया जा रहा है।जिसका सार्थक परिणाम यह हो रहा है कि लोग अमल करने लगे हैं और दुकानों में जरूरी समान लेते समय चिन्हांकित किए गए जगहों पर कोरोनावायरस से संक्रमण से बचाव के लिए दुकानों के बाहर किए गए घेरे में खड़े होकर ही अपना जरूरी समान लेने लगे हैं। जिला प्रशासन द्वारा निर्धन गरीब व्यक्ति और जरूरत मन्द लोगों तक निःशुल्क राशन पहुंचाया जा रहा है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News