28-March-2020


एसईसीएल कर्मी की लाश संदिग्ध अवस्था में मिली, टहलने के लिए घर से निकल था मृतक, चार शादियां की थी इसलिए भी ………. पढ़िए पूरी खबर



सूरजपुर मुनादी।।

एसईसीएल भटगांव क्षेत्र के शिवानी भूमिगत परियोजना मैं कार्यरत कोयला कर्मी की संदिग्ध अवस्था में लाश अंबिकापुर बनारस मुख्य मार्ग पर स्थित ग्राम बंशीपुर से लगे नहर किनारे मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही भटगांव पुलिस मौके पर पहुंच शव का पंचनामा कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौप दी।


मिली जानकारी के अनुसार बड़गांव थाना क्षेत्र अंतर्गत के ग्राम बंशीपुर में विगत कुछ वर्षों से शीतला मंदिर के समीप घर बनाकर कालरी कर्मी बाबूलाल जाति पनिका उम्र 59 वर्ष अपने परिवार समेत रहता था। बीते शुक्रवार को साप्ताहिक बाजार होने के कारण बाजार में सब्जी खरीद कर घर पर आराम कर ही रहा था कि इसी बीच अचानक 9:30 बजे की रात्रि में घर से टहलने की बात कह कर निकला था। देर रात तक घर नहीं पहुंचे पर उसके परिजनों के द्वारा उसके नंबर पर कई दफा फोन कर उसकी पताशाजी लेने का प्रयास किया गया। परंतु फोन रिसीव नहीं होने के कारण उसका पता नहीं मिल पाया। वही शनिवार की सुबह गांव के युवक के द्वारा सड़क पर टहलने के दौरान नहर किनारे किसी व्यक्ति की जमीन पर पड़े होने की जानकारी मिली। इसी बीच ग्रामीणों के द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी सूचना के उपरांत भटगांव थाना प्रभारी किशोर केवट प्रधान आरक्षक राजेश यादव समेत अन्य दल घटनास्थल पर पहुंच स्थल का निरीक्षण किया एवं परिजनों से पूछताछ कर मौके पर ही पंचनामा करते हुए शव को पीएम हेतु भटगांव के बाँसबाड़ी भेज दिया गया। जहां पुलिस अपनी मौजूदगी में शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दी। इस संबंध में भटगांव थाना प्रभारी श्री केवट ने बताया कि प्रथम दृष्टया में मामला संदिग्ध देखने को मिला। वहीं मृतक टीवी व अस्थमा जैसी गंभीर बीमारियों से ग्रस्त था इसके बावजूद मृतक के द्वारा नशीली पदार्थों का सेवन किया जाता रहा है ऐसा परिजनों के द्वारा जानकारी मिली है। पीएम रिपोर्ट आने के उपरांत ही मृत्यु की असली वजह पता लग सकेगी।

3 दिन बाद सेवा से निवृत होने वाला था कर्मी

परिजनों ने बताया कि मृतक एसईसीएल भटगांव क्षेत्र के शिवानी भूमिगत परियोजना में कोयला कामगार था आगामी 31 मार्च को सेवानिवृत्त होने वाला था। जिसे लेकर वह काफी चिंतित था।

ग्रामीणों ने मामला को संदिग्ध बताया

इसी बीच ग्रामीणों ने बताया कि मृतक के द्वारा 4 लड़कियों से अलग अलग विवाह किया गया था जिससे वर्तमान में इसके चार पत्नियां हैं। लेकिन कुछ वर्षों से ग्राम बंशीपुर में आकर अपनी चौथी पत्नी के साथ परिवार समेत रहा था। वही रिटायरमेंट करीब होना व मृतक का शव संदिग्ध हालत में मिलना कहीं ना कहीं हत्या की ओर संकेत कर रहा है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News