28-March-2020


जगह जगह लोग मजदूरों की कर रहे सहायता, खाना पीना से लेकर जाने की व्यवस्था तक करवा रहे लोग, पुलिस भी बनी मददगार



पत्थलगांव अतुल त्रिपाठी//बबलू तिवारी की मुनादी ।।

मध्यप्रदेश के बुरहानपुर शहडोल के 10 परिवार के 24 लोग कमाने खाने के लिये कुछ माह पुर्व झारखंड गए हुए थे जो लोग कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने राज्य में लॉक डाउन होने के कारण वहा से पैदल ही निकल पड़े थे जिन्हें झारखंड की पुलिस ट्रक मे बैठा दिया और छत्तीसगढ़ भेज दिया छत्तीसगढ़ की ट्रक उन परिवारों को पत्थलगांव मे उतार दिया फिर क्या था सभी अपना अपना सामान उठाकर अम्बिकापुर मार्ग पर चल दिये जो लोग मार्ग में विजय त्रिपाठी के घर के आस पास घरेलु नल देखकर पानी पीने के लिए रुक गये जिन्हें मोहल्ले के युवकों व महिलाओं जिनमे सत्तु मित्तल, विष्णु अग्रवाल, रामनिवास जिंदल सौरभ त्रिपाठी, मुन्ना शर्मा, रोषु फोटवानी, निकेत अग्रवाल, अमित अग्रवाल, मनीषा मित्तल, सतीष मित्तल आदि ने ब्रेड बिस्किट खिलाते हुवे जलपान कराया वही रामनिवास जिंदल ने उन्हें 15 किलो चावल व मास्क प्रदाय किया, और इसकी सूचना पुलिस को दी गयी जिसपर एस डी ओ पी देवांगन व टीआई श्री आयाम के पहल पर एएसआई जीवनाथ गिरी मौके पर पहुचकर उनके लिये अम्बिकापुर मार्ग की ओर जा रही एक खाली ट्रक को रुकवाकर उन्हें आगे के लिये रवाना किया गया। जब उन्हें ट्रक में बैठाया गया तब विशेषकर महिलाओं ने खुश होते हुए आशीर्वाद दे रहे थे ।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News