28-March-2020


500 मेडिकल छात्रों के लिए मंत्री अमरजीत भगत ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, किर्गिस्तान में फंसे हुए हैं छात्र, वापस लाने के लिए प्रयास करने की मांग



रायपुर मुनादी।।

छत्तीसगढ़ के खाद्य एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर किर्गिस्तान में फँसे छत्तीसगढ़ के 500 मेडिकल छात्रंो को भारत वापस लाने का अनुरोध किया है ।

श्री भगत ने प्रधानमंत्री को भेजे गए अपने पत्र में लिखा है कि किर्गिस्तान मेडिकल कालेज में छत्तीसगढ़ राज्य के लगभग 500 छात्र-छात्राएं मेडिकल कालेज में अध्ययनरत हैं । दुनियाभर में लगातार कोरोना वायरस कोविड-19 कि बढ़ते संक्रमण को देखते हुए वहां पर अध्ययनरत छत्तीसगढ़ के लगभग 500 छात्र-छात्राएं वापस आना चाहते हैं । अत किर्गिस्तान मेडिकल कालेज में अध्ययनरत छत्तीसगढ़ राज्य के सभी छात्रों को भारत वापस लाने के लिए समुचित कार्यवाही करने का आग्रह किया है । पत्र के साथ छात्रों की सूची भी संलग्न भेजा गया है।

श्री भगत ने बताया कि किर्गिस्तान मेडिकल कालेज में छत्तीसगढ़ के अध्ययनरत छात्रों में बलरामपुर विधायक श्री बृहस्पत सिंह का पुत्र भी शामिल है। श्री भगत ने वीडियो कॉल के माध्यम से छात्रों से बात करके उनका हाल जाना, उन्हें ढांढस बँधाया और उन्हें बताया कि वे छात्रों को वापस लाने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं। इस संबंध में मंत्री अमरजीत भगत ने पीएमओ और विदेश मंत्रालय में भी बात की ।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News