28-March-2020


सक्षम हैं, तो मानवता के लिए सहयोग कीजिये, भूखे को भोजन और पानी का इंतजाम भी, प्रशासन ने की अपील, पढ़िए पूरी खबर



जशपुर मुनादी।

जिस वायरस की चपेट में इस समय पूरा दुनिया है और इस कठिन समय मे जो कोरोना की यह वैश्विक महामारी के रूप में सामने आया है। जिसने पूरे विश्व में त्राहिमाम मचाया हुआ है ! इन परिस्थितियों में दो अदद दाने के लिए भी लोग मोहताज है, इन परिस्थितियों में प्रशासन के साथ कुछ अधिकारी भी लगातार अपील कर रहे हैं, कि जो सक्षम हैं मानवता के लिए सहयोग करें ! वो तब जबकी संकट में पूरी मानव जाति है तो ऐसे लोगों को मदद करें जो दिन की मजूरी पर जीवन यापन करते हैं ! जशपुर जिले के बगीचा प्रशासन के एक अधिकारी के द्वारा एक अपील हुई है और वह भी प्रशासन की अनुमति के साथ, उद्देश्य यही है कि यहाँ कोई भूखा न रहे ! उद्देश्य और सार यही है भूख और पेट के बीच कुछ निवाला सहयोग इसलिए कि ये भी समाज को जिंदा रखने वाला अहम हिस्सा है, और संकट की इस घड़ी में निवाले की सबसे ज्यादा जरूरत इन्हें ही है क्योंकि राष्ट्र निर्माण में ये रोज लगते थे, और व्यथा कोरोना की है तो राष्ट्र के निर्माण के लिए इन्हें भी थमना पड़ गया है, पर भूख है और निवालों की हकीकत यही की यही पेट की आग बुझाती है, तो बगीचा के इन लोगों के लिए बगीचा नगरपंचायत सीएमओ प्रवीण उपाध्याय ने सोशल मीडिया पर प्रशासन की ओर से एक संदेश जारी किया। संदेश क्या था पढ़िए-

सभी किराना दुकानदार भाई से आग्रह है कि कुछ लोग है जो रोजी मजदूरी करते थे उनके समक्ष खाने की समस्या हो रही है सभी से आग्रह है कि जो भी सहयोग करना चाहते है वो चावल,दाल,तेल ,नमक,हल्दी, आलू,बड़ी जो भी सूखा आयटम हो सके सभी का अलग अलग पैकेट बना कर उन लोगो को देने के लिए जो भी सहयोग करना चाहते है तो कर सकते है साथ ही जो कोई भी दान दाता इस कठिन समय मानवता के आधार पर सहयोग करना चाहते है वो कर सकते है उक्त सामग्री जरूरत मंद को दिया जाएगा जिससे हमारे बीच कोई भूखा ना सोये🙏🏻 सहयोग की अपेछा है, उक्त सभी सामग्री सूखा ही देना है जरूरत मंद लोग अपने से बना लेंगे और सोसल डिस्टेंस भी बना रहेगा संक्रमण भी नही होगा आप सभी सहयोग कर सकते है।

सोशल मीडिया में संदेश जारी होते ही दो दर्जन से अधिक लोग सामने आए हैं और ये कहा है कि मैं देश का हूँ, मेरा अस्तित्व ही देश से है, मेरी सहभागिता है अगर तो देश के लिए है कहते हुए ये लोग सामने आए और कहा जब तक इस कठिन समय मे इनकी जरूरत रहती है इन नम्बरों पर या बगीचा सीएमओ के नम्बर पर फ़ोन कीजिये, कोशिश यही रहेगी हर हाल में भी उन तक सहयोग पहुंचाया जाएगा सह्योगकर्ताओं में, बगीचा के अमित कुमार गुप्ता, कौशल शर्मा, अंकित गोयल, अभिषेक जैन, संतोष गुप्ता, सज्जन जैन, प्रमोद गुप्ता, गीता सिन्हा, योगेश थवाईत, विकास जायसवाल, नितिन अग्रवाल, गुरु शंकर गुप्ता, विकास जैन, विपिन सिंह, बजरंग अग्रवाल, अर्जुन यादव, अमित जैन व अन्य दानदाता सम्मिलित हैं जिन्होंने नम्बर के अलावा इन जरूरतमंदों की सहायता हेतु निम्न नंबरों पर संपर्क करने को लिखा है :-
9340881897
8319803090
गाड़ी जा कर सामान दे आएगी!








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News