जशपुर मुनादी//खबर उड़ीसा की सीमा से लगे जशपुर जिले से आ रही है ।यहाँ ले लावाकेरा में उड़ीसा राउरकेला सुंदर गढ़ से करीब 200 मजदूर पैदल पलायन करते हुए अपने गाँव जा रहे है जिन्हें लावाकेरा सरपँच ,सचिव व तपकरा थाना प्रभारी द्वारा लावाकेरा से उनके गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है।उनके जाने की व्यवस्था होते तक उन्हें एक मैदान में रोका गया है ।दूरी का ख्याल रखते हुए उन्हें दूर दूर में बैठाया गया है और थानेदार,सरपँच ,सचिव के द्वारा उनके हाथ धोने की व्यवस्था की गई साथ ही साथ खाने पीने के भी इंतज़ाम किये जा रहे हैं।
लावाकेरा ग्राम पंचायत के सचिव जगदीश सिंह ने बताया कि उन्हें उनके गंतव्य तक पहुंचाने की कोशिश में तपकरा पूलिस लगी हई है और कोशिश की जा रही है कि सुव्यवस्थित तरीक़े से इन्हें जल्द से जल्द उनके घरों तक पहुँचा दिए जाएं।
थाना प्रभारी तपकरा ने बताया कि अभी मजदूरों की गिनती कराई जा रही है ।अभी उन्हें दूरी पर बैठाया गया है।उनके लिए बिस्किट नाश्ता का इंतज़ाम किया गया है ।इन्हें भेजने की व्यवस्था की जा रही है।

