29-March-2020


लॉक डाउन में कृषकों के लिए जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित, हेल्प लाइन नंबर जार, नियंत्रण कक्ष में मौजूद रहेंगे अधिकारी



रायगढ़ मुनादी।।

कलेक्टर यशवंत कुमार ने कोरोना वायरस के चलते होने वाले परेशानियों को ध्यान में रखते हुए कलेक्टोरेट रायगढ़ के कक्ष 19 में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। जिसका हेल्प लाईन नंबर 07762-223750 है। हेल्प लाईन चौबीसो घंटे चालू रहेगा। जिसमें तीन पालियों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। कृषि, उद्यानिकी एवं पशुपालन कार्योे से संबंधित समस्या या जानकारी के लिए कृषक उक्त नंबर पर संपर्क कर सकते है।


जारी आदेश के अनुसार नियंत्रण कक्ष आगामी 30 अप्रैल तक कार्यशील रहेगा। जिसकी अवधि आवश्यकता अनुसार बढ़ायी जा सकती है। नियंत्रण कक्ष में श्रीमती स्वागतिका खण्डूवाल, विनोद कुमार पटेल, डोमेश चौधरी, कु.शोभा पाल, सुशील कुमार चौरसिया, फकीरचन्द्र साव, कु.शशि घृतलहरे, तरूण सिंह पटेल, प्रहलाद कुमार पटेल इन ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों की डयूटी लगाई गयी है। जो आदेशानुसार तीन पालियों में कृषकों के समस्याओं के निदान के लिए नियंत्रण कक्ष में तैनात रहेंगे।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News