29-March-2020


इस जनप्रतिनिधि ने कायम की जनसेवा की मिशाल,हर दिन फ्री में बांट रहे सब्जी और कर रहे हैं ये अपील……पढ़िये पूरी खबर और जानिए इनके बारे में



सागर (देवरी ) मुनादी।।

समाज सेवा का एक अच्छा उदाहरण देवरी मै देखने मिला जहाँ गरीब मजदूर लोग मजदूरी नही कर पा रहे है पैसे नही है सब्जी खरीदने के लिये ऐसे लोगो के लिये प्रति दिन समाजसेवी महेंद्र जी पटेल जनपद उपाध्यक्ष देवरी द्वारा देवरी नगर में लॉक आउट में सब्जी गरीब व निसहाय लोगो को उनके घर घर पर जाकर अपने निजी बाहन ट्रेक्टर से ट्राली भर सब्जी नगर मै प्रतिदिन स्वयं जाकर वितरित की जा रही है एवं हाथ जोड कर कहा जा रहा है कि अपने अपने घर पर रहे फेस मास्क लगाये व साबुन से हाथ बार बार साफ करे व लोगो से कहा मै इस संकट समय मै आप सब के साथ खडा हू जहाँ भी जैसी भी मेरी जरूरत पडे आप सब के सहयोग के लिये जितना बन सकेगा करुगा और सभी से कहा कि सभी को घर पे रहना है कही भी भीड मै नही जाना है न ही कही भीड एकठ्ठा करना है कोरोना को हराने के लिये घर में रहे स्वस्थ रहे व प्रशासन के सभी निर्देशो का पालन करे प्रशासन आप सब की सुरक्षा चाहता है इसलिये प्रशासन के आदेशानुसार निर्देशों पर चले प्रशासन का साथ थे l








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News