29-March-2020


फंसे हुए मजदूरों को खाना खिलाया और सोशल डिस्टेनसिंग की दी समझाइश, पुलिस, प्रशासन और जन संगठनों ने ऐसे लोगों को चिन्हांकित भी किया, पढ़िए पूरी खबर



धरमजयगढ़ असलम खान की मुनादी।।

कोरोना वायरस महामारी को लेकर सम्पूर्ण देश में लॉक डाउन है, चारो तरफ कामकाज पूरी तरह से ठप्प पड़े हैं ,ऐसे में मजबूरन लोग दूर दराज से भूखे प्यासे अपने घर की ओर रुख कर रहे हैं और जो जहाँ हैं वो वहीँ रुके हुए हैं लिहाजा धरमजयगढ़ एस डी एम् नन्दकुमार चौबे द्वारा सामाजिक संगठनो को ज़रूरतमन्द लोगों की मदद के लिए आगे आने आह्वान किया गया था जिसके परिणाम स्वरूप धरमजयगढ़ के सामाजिक संगठन गायत्री परिवार सहित कुछ अन्य सामाजिक कार्यकर्त्ता उन लोगों को जिनके पास भोजन की व्यवस्था नहीं है,ऐसे लोगों को चिन्हांकित कर यह काम शुरू कर दिया है।

इसी कड़ी में सामाजिक संगठन गायत्री परिवार द्वारा थाना प्रभारी अनिल अग्रवाल के नेतृत्व में जगह जगह लॉक डाउन में रुके लोगों को भोजन कराया गया.यहाँ एक अच्छी पहल देखी गई सामाजिक संगठन के साथ साथ पुलिस का, या यूँ कहें तो अतिश्योक्ति न होगी की कड़कवर्दी के पीछे की कोमल मानवता साफ़ नज़र आई है जहाँ एक ओर कोरोना वायरस से बचाव के मद्देनज़र शासन के निर्देशानुसार लॉक डाउन में पुलिस का सख्त रुख देखने मिल रहा है वहीं धरमजयगढ़ पुलिस सामांजस्य का रास्ता अपना कर दोनों कर्तव्य बखूबी निभाते नज़र आ रही है।

दरअसल खबर ये है की धरमजयगढ़ के निर्माणाधीन हॉस्टल में लॉक डाउन में रुके 50 से ज्यादा बाहरी मजदूरों का थाना प्रभारी अनिल अग्रवाल के नेतृत्व में हाल चाल जाना गया, वहीँ क्षेत्र के उन तमाम जगहों पर पहुंचे जो लॉक डाउन में रुके हुए हैं ,सभी का जायजा लेते हुए ,धरमजयगढ़ पुलिस ने अपने हाँथों से पूड़ी सब्जी वितरण कर भोजन कराया और मजदूरों को कोरोना वायरस से बचने, एहतियातन तमाम समझाइश दिया।


सोशल डिस्टेंस का मायने बताकर स्वच्छ व् स्वस्थ रहने कहा गया साथ यह भी कहा गया की लॉक डाउन की स्थिति में किसी भी तरह की परेशानी होती है तो धरमजयगढ़ एस डी एम् नन्द कुमार चौबे जी या हमसे सीधे संपर्क करें ।


आपको बता दें लॉक डाउन में रुके मजदूर बंधू सारंगढ़,डभरा,जांजगीर क्षेत्र के रहने वाले है और कर्फ्यू के पहले से नव निर्मित बॉयज हास्टल में मजदूरी कर रहे है ।
इसके अलावा धरमजयगढ़ में अन्य जिले से भी मजदूर व् अन्य लोग लॉक डाउन में फंसे हुए हैं  ,जिनका फिलहाल प्रशासन द्वारा ख्याल रखा जा रहा है ।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News