कोरिया से राजन पाण्डेय की मुनादी।।
बैरियर पर सेवा दे रहे पूलिसकर्मी ,कर्मचारियों और सब्जी विक्रेताओ को सुरक्षित रहने के लिए काँग्रेस विधायक अपने निजी खर्चे पर मास्क और सेनेटाइजर वितरण कर रहे हैं।
कोरोना वायरस से क्षेत्र की जनता को बचाने सविप्रा उपाध्यक्ष व क्षेत्रीय विधायक गुलाब कमरों क्षेत्र में एक्टिव है। स्वयं के खर्च से आम जनता को सेटनाइजर व माक्स वितरण करते नजर आ रहे। इसी कड़ी में उन्होंने आज ग्राम पंचायत घुटरा,ताराबहरा, डुगला केल्हारी पसौरी सहित केल्हारी थाना प्रभारी को स्टाफ के लिए माक्स व सेटनाइजर वितरण किया। इसी दौरान ग्राम घाघरा चेकपोस्ट कर्मियों को भी रुक कर मास्क वितरण कर शासन प्रशासन के नियमों का पालन करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने आमजन से घर में रहने की अपील की। विधायक गुलाब कमरो ने जनपद अध्यक्ष मनेन्द्रगढ़ डॉ विनय शंकर सिंह को भी पसौरी क्षेत्र के लिए मास्क व सेनेटाइजर उपलब्ध करवाया। सेवा में लगे सभी कर्मियों और जरूरत मन्द लोगो को वितरण करने के निर्देश दिए।
जनकपुर व कोटडोल में भी बंटा मास्क व सेनेटाइजर
विधायक गुलाब कमरो ने जनकपुर व कोटाडोल में शासकीय अमले में एसडीएम,तहसीलदार, सीईओ,बीएमओ,थाना प्रभारी सहित सब्जी,फल एवं फुटकर दुकानदारों को माक्स व सेटेनाइजर प्रदान कर कोरोना से बचने हिदायत देकर शासन प्रशासन को सहयोग देने अपनी अपील की विधायक गुलाब कमरो ने जनकपुर व कोटाडोल के कांग्रेस पदाधिकारियों को माक्स व सेटेनाइजर प्रदान कर सबको सुरक्षित रहने निर्देश दिया जनकपुर मास्क व सेनेटाइजर वितरण में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रवि प्रताप सिंह,विधायक जिला प्रतिनिधि रंजीत सिंह भरतपुर जनपद पंचायत प्रतिनिधि अंकुर प्रताप सिंह, सहित कार्यकर्तागण व अधिकारीगण उपस्थित रहे

