जांजगीर चाम्पा मुनादी।
बड़ी खबर जांजगीर चाम्पा जिले से आ रही है। जहां पामगढ़ के बसपा विधायक इंदु बंजारे के पति और ससुर क्रमशः उत्तम भारद्वाज एवं ईश्वरी भारद्वाज पर एफआईआर दर्ज किया गया है।
जहां विधायक पति और ससुर पर आरोप है कि लॉक डाउन, और 144 का उल्लंघन करते हुए समय पूर्व ही अपना दुकान खोल रखा था, और दुकानस्थल पर लोगों का मजमा लगा हुआ था। जिसे लेकर उपस्थित पुलिसकर्मियों ने समझाने की कोशिश की, इस दौरान विद्यायक के पति और श्वशुर आवेश में आकर पुलिसकर्मियों को अश्लील गालियों और जान से मारने की धमकी की बौछार कर दी। वहीं आरोप यह भी है कि ऑन डयूटी पुलिसकर्मियों से आरोपियों के द्वारा धक्का मुक्की भी की गई है।
पुलिसकर्मी की शिकायत के बाद इस मामले में विधायक पति और ससुर के ऊपर आईपीसी की धारा 34,188, 353,294,506,332 के तहत थाने में दर्ज किया गया है।

