जशपुर मुनादी।।
पूरा देश कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए अपने अपने घरों में दुबका है।सरकार ने पूरे देश मे लॉक डाउन करने के आदेश जारी कर कर दिए हैं। न कोई घर से निकल रहा है न ही किसी को कोई निकलने की सलाह दे रहा है । जशपुर में तो ग्रामीणों ने गाँव मे बाहरी आदमी या बाहर से आये आदमियों के लिए गाँव मे बैरियर तक लगा दिये है याने न कोई कहीं जाएगा न कोई कहीं से आएगा । इन सारी खबरों के बीच एक खबर जशपुर से ही आ रही है जिसका ताल्लुक कोरोना वायरस से तो नही लेकिन कोरोना वायरस के लिए लागू किये गए लॉक डाउन से जरूर है।जैसा कि हम बता चुका है कि जशपुर में लॉक डाउन जे दौरान गांवों में बैरियर लगाये गए हैं और बैरियर को तोड़ना यहॉं काफी मुश्किल भरा काम है ऐसे में जशपुर के लिए वर्षों से सिरदर्द बने जानलेवा हाथियो को भी लॉक डाउन का पालन करने के लिए विवश कर दिया गया है।इसका ताजा नमूना देखना है तो मुनादी डॉट कॉम के इस वीडियो को जरूर देखिये। दरअसल यह वीडियो जशपुर जिले के पत्थल गावँ इलाके की है।रविवार को झुंड से बिछड़कर एक हाथी तमता से सटे गाँव खरकटा के करीब पहुँच गया ।जैसे ही गाँव वालों की नजर इस इकलौते जंगली हाथी पर पड़ी गांव के लोग सक्रिय हो गए और चारपहिया के जरिये हाथी को खदेड़ना शुरू कर दिया ।देखिये हाथी किस तरह से भाग रहा है और कुछ ही लोग उसे भगा रहे हैं।ग्रामीणों ने इस हाथी को तबतक खदेड़ा जबतक वो जंगल के मुहाने तक नही पहुंच गया। आपको बता दें कि तमता इलाके में बीते रविवार को हाथियो ने कई घरों को ध्वस्त कर दिया था ।

