देश मे पाँव पसार रहे कोरोना वायरस के संक्रमण से लड़ने के लिए रायगढ़ संसदीय क्षेत्र की सांसद ने प्रधानमंत्री राहत कोष में एक माह का वेतन दिए जाने के अलावे संसद फ़ंड की एक करोड़ राशि भी दिए जाने की सहमति दे दी है।संसद गोमती साय ने कहा है कि इस वैश्विक महामारी से निपटने के लिए आज पूरी दुनिया और हमारे देश के एक एक लोग एकजुट हो गए है और एकजुटता ही हमे कोरोना वायरस जैसी महामारी के विरुद्ध जीत दिलाएगी ।
इस महामारी से बचने का एक ही फार्मूला है जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों को लगातार बता रहे हैं।उनके संदेश और फार्मूले को अपनाए ,अपने अपने घरों में रहे ।आमजनों की जरूरतों का हमारी सरकार पूरा ख्याल रख रही है ।जरूरी सामानों की आपूर्ति नही रुकेगी ।सारे प्रबंध किए जा रहे हैं बस जनता को एहतियात बरतना है तभी देश सुरक्षित रह पाएगा।


