जशपुर मुनादी।।
राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य और जिला पंचायत जशपुर के अध्यक्ष रायमुनि भगत ने जशपुर जिले के लोगों से अपने अपने घरों में रहते हुए सरकार द्वारा लागू किये गए लॉक डाउन का पालन करने की अपील की है।उन्होंने मुनादी डॉट कॉम से औपचारिक चर्चा की और कहा कि जिले के लगभग सभी ग्राम पंचायतों से संपर्क में हैं और राहत की बात है कि जशपुर अभी तक कोरोना के संक्रमण से दूर है लेकिन कई लीग ऐसे हैं जिन्होंने लॉक डाउन के चलते काम बंन्द कर दिया है या उनका काम बंन्द हो गया है ऐसे में कई लोग ऐसे भी है जिंनके सामने रोटी की समस्या आ गयी है लेकिन उन्हें भी चिंता करने की जरूरत नही है ।जिन किसी के सामने ऐसी समस्या हो वो तत्काल मेरे व्हाट्सएप्प नम्वर 9424259404 पर मैसेज कर सकते हैं उनके खाने पीने की व्यवस्था की जाएगी ।उन्होंने कहा-मेरी पूरी कोशिश रहेगी कि जिले का कोई भी आदमी भूखा न रहे उनके लिए हर सम्भव मदद के लिए तत्पर रहूँगी इसीलिए जिन जिन लोगो से मेरी चर्चा हो रही है मैने उनको अपना मोबाईल नम्बर दे दिया है ताकि किसी भी परेशान आदमी का संदेश मुझ तक जल्दी से जल्दी पहुँच जाय और उन्हें राहत मिल सके।

