30-March-2020


नगर निगम आयुक्त, उपायुक्त और राजस्व अधिकारी तीन तीन दिनों की सैलरी और सभी कर्मचारी एक-एक दिन की सैलरी मुख्यमंत्री सहायता कोष में देंगे



रायगढ़ मुनादी।।
रायगढ़। कोरोना संक्रमण को लेकर पूरे प्रदेश के हर क्षेत्र से जुड़े लोग अपनी सैलरी और आर्थिक मदद मुख्यमंत्री सहायता कोष में दे रहे है। इसी कड़ी में नगर निगम आयुक्त राजेन्द्र गुप्ता, उपायुक्त पंकज मित्तल और राजस्व अधिकारी शिव यादव ने अपने तीन-तीन दिनों की सैलरी देने का एलान किया है। वही निगम के सभी विभागों के कर्मचारियों ने भी एक-एक दिन की सैलरी देने की घोषणा की है। निगम अफसरो और कर्मचारियों की बैठक रविवार की सुबह नगर निगम में हुई। जिसमें कर्मचारियों इस पर सहमति बनी है कि इस बड़े मुसीबत के समय में लोगों की मदद के लिए वे अति आवश्यक काम के साथ अपनी सैलरी भी देने की घोषणा कर दी है। 210 कर्मचारी देगे अपना एक-एक दिन की सैलरी-
नगर निगम आयुक्त राजेन्द्र गुप्ता ने बताया कि नगर निगम में सभी विभागों में करीब 210 रेग्यूलर कर्मचारी है। जिन्होंने अपने एक-एक दिन की सैलरी मुख्यमंत्री सहायता कोष में देने की घोषणा की है। अप्रैल में सैलरी मिलने के बाद कर्मचारी यह राशि सामूहिक तौर पर जमा कराएंगे।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News