रायगढ़ मुनादी ।।
रायगढ़। लॉकडाउन होने के बाद घरों में आर्थिक समस्या से जुझ रहे गरीबों के सहयोग करने के लिए विभिन्न समाज सेवी संस्थाएं आगे आ रहे हैं। ताकि इस विकट स्थिति में ऐसे लोगों को खाद्यान्न की समस्या न हो।
निगम आयुक्त ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लॉक डाउन होने के बाद गरीब मजदूर वर्ग के लिए सहायता करने कई समाज सेवी संस्थाएं आगे आ रहे हैं। अभी तक की स्थिति में नगर निगम में साधना शक्तिपीठ आश्रम बोईरदादर ने रविवार को ढाई क्विंटल चावल, पांच-पांच किलो का पैकेट बना कर सहयोग किया तथा आश्रम के कृष्ण अभिषेक महाराज ने कहा की आश्रम की तरफ से 10 क्विंटल चावल का सहयोग और किया जाएगा जिसमे विजय प्रधान तेतला निवासी का विशेष सहयोग बताया। वहीं आमंत्रण होटल के संचालक ने 25 कीलो आटा सहयोग दिया।उक्त सभी सामग्री को अलग से पैकेट तैयार कर नगर निगम के माध्यम से समाज सेवी संस्थाएं गरीब वर्ग के लोगों को सहायत कर रहे हैं।

वही उपायुक्त पंकज मित्तल के प्रयास से मारवाड़ी समुदाय के लोगो ने अग्रवाल सेवा संघ के अध्यक्ष मुकेश मित्तल ( कालानोरिया) एव सदस्यो द्वारा रोज दो समय सुबह और रात को 100-100 पैकेट भोजन शहर में अलग अलग जगह से आये तथा गरीब ,दिव्यगजनों को देने की पहल की ,एवं भारतीय सिंधु सभा इकाई ( रवि सुखेजा, अजय खत्री) ने 50 किलो चांवल एव 10 किलो दाल का सहयोग किया।


