रायगढ़ मुनादी।।
नगर निगम सभापति जयंत ठेठवार ने शहर के समस्त राशन कार्डधारियों से अपील की है कि अपने अपने हिस्से के राशन का उठाव अवश्य करें। यदि आप राशन का उपयोग न करते हों तो इसका वितरण उनलोगों में करें जिन्हें अभी इसकी जरूरत है। सभापति ने कहा कि जो APL परिवार राशन नहीं लेता है उसका आबंटन निरस्त हो जाता है वह किसी को नहीं मिलता। ऐसे में समाज के अंतिम वर्ग के लोगों तक अनाज पहुंचाने का यह बड़ा माध्यम हो सकता है। इसलिए उन्होंने कहा कि APL राशन कार्डधारी राशन का उठाव कर जरूरतमंदों को दें।
उन्होंने शहर के तमाम व्यापारी और समाजसेवी संगठनों से अपील की है कि ऐसे समय में हालांकि गरीबों की व्यवस्था केंद्र एवम राज्य सरकार कर रही है फिर भी हमें इनका ध्यान रखना होगा। अभी यह तय नहीं है कि लॉक डाउन की स्थित कब तक चलेगी। इसका असर रोज कमाकर खाने वालों पर ज्यादा पड़ रही है। ऐसे में नगर निगम के निर्देशों का पालन भी और गरीबों की सेवा भी की जाय।

