रायगढ़ मुनादी।।
फैक्ट्रियों में काम करने जा रहे लोगो को अब कार्यवाही की चेतावनी दी गयी है।कार्यवाही न तो प्रशासन करेगी न पूलिस बल्कि अब कार्यवाही करने का बीड़ा वार्ड पार्षद ने उठा लिया है।
मामला रायगढ़ नगरनिगम क्षेत्र के वार्ड नम्वर 45 भगवानपुर का है।यहाँ रहने वाले अभी भी कई लोग जेएसपीएल(जिंदल)में काम करने जा रहे है जिन्हें रोकने के लिए यहाँ के वार्ड पार्षद ने आज एक पत्र जारी कर उन्हें काम पर जाने से मना किया है ताकि पूरा वार्ड और काम और जाने वालों के परिवार भी कोरोना के संक्रमण से बच सके ।
वार्ड पार्षद ने चेतावनी दी है कि जो जिंदल में काम करने जाएंगे उन्हें वार्ड में प्रवेश नही दिया जाएगा।खबर के मुताबिक जिंदल से सटे किरोड़ीमल नगर में भी यही स्थिति देखी जा रही है ।जेसेसपीएल में काम चालू रहने के कारण किरोडीमल नगर में रहने वाले जिंदल के कर्मचारी अभी भी काम पर जा रहे हैं जिसके चलते यहां रहने वाले लोगो को कोरोना संक्रमण का भय सताने लगा है और इस ग्राम पंचायत के लोग भी काम करने जाने वालों के विरुद्ध ऐसा ही फरमान जारी कर सकते हैं।

