बिलासपुर मुनादी।।
अपने ऊपर हुए FIR से भड़के बिलासपुर के कांग्रेस विधायक शैलेष पाण्डेय ने अपने ऊपर पुलिस द्वारा दर्ज किए गए FIR के बाद बुरी तरह आक्रोशित हो गए, उन्होंने पूछा कि इन्होंने मुझे समझ क्या रखा है ? गरीबों की सेवा करना जुर्म है क्या ? मैं तो इन्हें कोर्ट में घसिटूंगा।
उन्होंने सवाल उठाया कि वे जहां रहते हैं वह इलाका VIP इलाका है ऐसे में जब यहां भीड़ आ रही थी तब पुलिस क्या कर रही थी ? रविवार को बिलासपुर विधायक शैलेष पाण्डेय के ऊपर लॉक डाउन तोड़ने, सरकारी आदेश न मानने सहित अन्य गैरजमानती धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। विधायक अपने बंगले में गरीबों को अनाज वितरित कर रहे थे कि अचानक वहां भीड़ बढ़ गई जिसके बाद पुलिस बुलाई गई, फिर पुलिस ने उनके ही खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर दिया।

