30-March-2020


लघु वनोपज सहकारी संघ ने अपने वेतन से एक-एक हजार की राशि कटवाकर मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा किया



रंजीत सोनी(बलरामपुर-राजपुर)मुनादी।।

राजपुर-कार्यालय छ.ग.राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ मर्यादित रायपुर के अपील पर पूर्व प्रांताध्यक्ष राजू सोनी और वर्तमान उप प्रांताध्यक्ष सुरेश सोनी ने छ.ग.प्रबंधक द्वारा अपने वेतन से 1000/- रु.मुख्यमंत्री सहायता कोष में कोरोना महामारी से लड़ने के लिए 913 प्रबंधकों के वेतन से कटौती किये जाने की अपील समस्त प्रबंधक साथीयों से किया गया जिसे सभी साथियों ने सहर्ष स्वीकार कर सहयोग देने का निर्णय लिया गया।

इस विश्वव्यापी आपदा से मानव जाति पर भारी संकट आ चुका है,इससे हमारा भारत देश भी ग्रसित हो चुका है, हमारे देश में अधिकांश जनसंख्या आदिवासी व दैनिक वेतन भोगी मजदूरों का है इस विपदा के समय हमारे देश में किये गए 21 दिनो के लाक डाउन से एसे लोगों को खानेपीने की भारी किल्लत हो रही है। इस विपदा से लड़ने के लिए देश के कई समाजसेवी संस्था और आम लोगों के साथ-साथ कई लोग अपना सहयोग सरकार को दे रहे हैं इसी कड़ी में बलरामपुर जिले के वनोपज सहकारी संघ के सभी प्रबंधकों ने अपने वेतन से 1-1 हजार रु.भारत सरकार को देने का सराहनीय काम किया है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News