जशपुर मुनादी।।
खबर जशपुर जिले के दुलदुला से आ रही है । जंगल की लकड़ी काटने के आरोप में वन विभाग ने सरपँच के विरुद्ध कार्यवाही शुरु कर दी है।बताया जा रहा कि शीमड़ा ग्राम पंचायत के सरपँच विजय एक्का जंगल से लकड़ी काटकर ट्रैक्टर से पार कर रहा था तभी जंगल विभाग के कर्मचारियों ने ट्रेक्टर को जंगल मे ही रोक दिया और कार्यवाही शुरू कर दी।वन विभाग द्वारा मिल रही जानकारियों के मुताबिक ट्रेक्टर किसी शिक्षक का है जबकि ट्रेक्टर से सरपँच के द्वारा जंगली लकड़ियों का अवैध परिवहन किया जा रहा था ।
आपको बता दें कि अभी कुछ ही दिन पहले जिले के मनोरा में जंगल से लकड़ी काटने वाली महिलाओं को वन विभाग ने उठक बैठक करवाया था उंसके बाद आज लॉक डाउन की आड़ में जंगल की कटाई का दूसरा मामला है और इस मामले में सरपँच के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है।

