30-March-2020


कोरोना संक्रमण से लड़ने ब्राह्मण समाज भी तैयार ,कलेक्टर के जरिये जरूरतमंदों को भिजवाए 400....कलेक्टर ने की तारिफ ,कहा-ऐसे ही सहयोग बनाये रखिये



जशपुर(कुंनकुरी)मुनादी//
कोरोना वायरस के संक्रमण से लड़ने के लिए अब ब्राह्मण समाज भी आगे आ रहा है।ब्राम्हण समाज के परशुराम सेवा समिति के तत्त्वाधान में कोरोना संक्रमण से बचने के लिए 400 लोगो को आज मुफ्त में मास्क वितरण किये गए।   परशुराम  सेवा समिति के द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गता है कि दिनांक 30 मार्च 2020 सोमवार को कोरोना वायरस से सुरक्षा हेतु श्री परशुराम सेवा समिति के सदस्य  ओम शर्मा, विष्णु जोशी, राजेन्द्र पांडेय, महेश त्रिपाठी आदि के द्वारा जिलाध्यक्ष जशपुर  नीलेश क्षीरसागर को एसडीएम रवि राही, तहसीलदार अविनाश चौहान की उपस्थिति में 400 मास्क उपलब्ध कराए गए। तथा आगे भी और संख्या में उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई। जिलाध्यक्ष एवम प्रशासन ने समिति की पहल का स्वागत करते हुए सहयोग बनाये रखने की अपील की।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News