रायपुर मुनादी।
छत्तीसगढ़ में अब तक कोरोना संक्रमित 7 मरीजों की पहचान हो सकी थी, जिनके टेस्ट कोरोना covid 19 पॉजिटिव आये थे। इस बार छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में कोरोना ने दस्तक दी है, जहां लंदन से लौटे एक युवक का covid 19 का टेस्ट पॉजिटिव आया है, इस तरह छत्तीसगढ़ में covid 19 संक्रमितों की संख्या 7 से बढ़कर अब 8 हो गई है।
कोरबा के जिस युवक का कोरोना को लेकर टेस्ट पॉजिटिव आया है, उसे लेकर बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पहले ही युवक लंदन से लौटा था। लौटने के बाद उसे क्वेरनटाईन पर रखा गया था, इस दौरान युवक में रोग के लक्षण उभरे, लक्षण के बाद टेस्ट किया गया था, जिसमे कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। युवक को लेकर बताया जा रहा है कि आज उसे एम्स में भर्ती कराया जाएगा। इस तरह छत्तीसगढ़ में covid 19 संक्रमितों की संख्या अब 8 हो गई है।
युवक के इलाज के लिए उसे AIIMS रायपुर लाया जा रहा है। अभी तक मिले 8 कोरोना के मरीजों में 4 ऐसे लोग हैं जो हालिया लंदन से लौटकर आये हैं। संरकर लोन्दन से आये सभी लोगों की कोरोना टेस्ट करवाएगी।

