जशपुर मुनादी//
खबर जशपुर जिले के केरसई ग्राम पंचायत से आ रही है जहां 30 मार्च को तालाब में डूबने से एक 35 वर्षीय युवक की मौत हो गयी है और अबतक उसका पोस्टमार्टम नही हुआ है ।बात केवल इतनी ही नही है मृतक का परिवार इस संकट की घड़ी में भी पूरी तरह से अकेला हो गया है ।लॉक डाउन के चलते मृतक परिवार की पत्नी और घर के इक्के दुक्के सदस्य मृतक के शव की रखवाली कर रहे हैं उन्हें पोस्ट मार्टम का इंतज़ार है।
जानकारी के मुताबिक बीते 28 मार्च की दोपहर करीब 3 बजे केरसई के मयूर टोली निवासी देवकुमार अपने घर से के लिए निकला था लेकिन जब शाम बीते जाने के बाद भी घर नही पहुंचा तो घर वालों की चिंता बढ़ने लगी।रात से ही देवकुमार को खोजा जाने लगा ।रात में तो घर के लोग उसे नही ढूंढ पाए लेकिन 30 मार्च की सुबह ए पता चला कि देवकुमार गाँव के ही तालाब में डूब गया है और उसकी मौत हो गई है।इस घटना की खबर गांव कस और लोगों को भी मिली और किसी तरह दोपहर 2 बजे तक उंसके शव को बाहर निकाला गया लेकिन तकनीकी दिक्कतें सामने आ गई और कल याने 30 मार्च को उसका पोस्टमार्टम नही हो पाया ।दूसरी तरफ लॉक डाउन जारी है ।शहरी क्षेत्रों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रो तक मे कर्फ्यू जैसे हालात हैं ।कोरोना के संक्रमण से बचने सभी अपने अपने घरों में दुबके हैं ।कोई रिस्क लेना नही चाहता ऐसे हालात में कोई भी रिस्क लेना नही चाहता लिहाजा इस संकट की घड़ी में पूरा परिवार अकेला हो गया है
हांलाकि तपकरा पूलिस ने बताया कि पोस्ट मार्टम की प्रक्रिया शुरू हो गयी है और आज शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा ।

