जशपुर मुनादी।।
लॉक डाउन के दौरान तालाब में डूबने से एक युवक की हुई मौत की खबर मुनादी डॉट कॉम में प्रकाशित किये जाने के बाद कुनकुरी विधायक युडी मिंज ने खबर को संज्ञान में लेते हुए तत्काल जशपुर सीएमएचओ को फोन लगाकर मृतक के शव को तत्काल प्रभाव से पोस्टमार्टम करने को कहा ।विधायक की सक्रियता के बाद सीएमएचओ ने गम्भीरता दिखाते हुए तपकरा के सरकारी डॉक्टर को पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया।ताजा जानकारी के मुताबिक तपकरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर पैंकरा मौके पर पहुँच गए है और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है।
विधायक युडी मिंज ने मुनादी डॉट कॉम से औपचारिक चर्चा में बताया कि जबकि मृतक का शव कल दोपहर को ही तालाब से निकाल लिया गया था ऐसे में कल ही उसका पोस्टमार्टम हो जाना था लेकिन ऐसा हुआ नही और मृतक के परिजन परेशान होते रहे ।विधायक ने कहा-"मैंने सीएमएचओ को कहा है कि लापरवाही बरतने वाले डॉक्टर को नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाय "।
आपको बता दें कि जिले के केरसई ग्राम पंचायत के मयूर टोली निवासी देवकुमार रविवार को तालाब में डूब गया था जिसके चलते उसकी मौत हो गयी थी ।सोमवार को दोपहर में उंसके शव को तालाब से बाहर निकाल लिया गया लेकिन उसके शव के पोस्टमार्टम में तकनीकी दिक्कतों का हवाला दे दिया गया और अंततः सोमवार को उसका पोस्टमार्टम ही नही हो पाया ।मंगलवार की सुबह इस घटना के बाद की जो तस्वीर आयी वो चौंका देने वाली थी क्योंकि लॉक डाउन के चलते कोई भी ग्रामीण मृतक के परिजनों के पास नही जा पाए और मृतक की पत्नि अकेले अपने पति के शव की रखवाली करती रही ।मुनादी डॉट कॉम ने इस खबर को प्राथमिकता से प्रसारित किया उंसके बाद जाकर शव का पोस्टमार्टम करने डॉक्टरों की टीम पहुँची।

