रायगढ़ मुनादी।।
बिलासपुर से बिहार जा रहे 30 मजदूर जिन्हें रायगढ़ जशपूर के सीमा पर रोका गया है उनके गुहार पर बिहार के राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय जनता दल ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ट्वीट कर उन्हें सहयोग के लिए निवेदन किया जिसपर मुख्यमंत्री ने जवाब देते हुए उनकी सहायता का वादा करते हुए संबंधित अधिकारियों को सहायता के निर्देश देने की बात कही है।
रायगढ़ जशपूर जिले की सीमा पर स्थित बाकरुमा के हाई स्कूल प्रांगण में उन्हें रखा गया है। वहां पर मजदयरों की संख्या करीब 40 बताई जा रही है। इस संबंध में धरमजयगढ़ के एसडीएम नंदकुमार चौबे ने बताया कि उनके रहने और खाने पीने का पूरा इंतजाम किया है। उनके क्षेत्र के विधायक ने भी बिहार से फ़ोन कर वहां की स्थिति का जायजा लिया है।

मजदयरों का कहना था कि उनके खाना मिलने में देर हो रही है इसके अलावा उनका यह भी कहना था कि चावल की क्वालिटी ठीक नहीं है। इस पर धरमजयगढ़ एसडीएम ने कहा कि स्थानीय ग्रामीण कोरोना संक्रमण के भय से खाना बनाने से इनकार कर दिया इसलिए खाना बनने में देर हुई आज उन्हें भोजन समय पर कराया गया है। उन्हें नास्ते में बिस्कुट और केला भी दिया गया। हालांकि मजदूर लगतार जाने देतव की मांग कर रहे हैं।

