31-March-2020


जनमित्रम ने पलायनरत मजदूरों के लिए अपना स्कूल भवन, मेस और वाहन कराया उपलब्ध, सहयोग के लिए बढ़ रहे हाथ



रायगढ़ मुनादी।।

ऐसे में जब coronavirus के दुष्प्रभाव को रोकने संरकर ने देश भर में लॉक डाउन लगाया हुआ है, सबसे ज्यादा समस्या में दिहाड़ी व दूसरे जगहों से आकर फंसे मजदूर आ गए हैं। सरकार और प्रशासन हालांकि उनकी मदद कर रही है।लेकिन आम जन को भी इस पुनीत काम में भागीदारी सुनिश्चित करना होगा। ऐसे में जनमित्रम समाज सेवी संस्था ने अपने घरघोड़ा स्थित जनमित्रम एसपी सिंह मेमोरियल स्कूल ने पलायनरत मजदूरों के लिए अपने स्कूल को प्रशासन के द्वारा मजदूरों को रखने, खाने व स्कूल के वाहन के उपयोग करने उपलब्ध कराया है।

एसडीएम घरघोड़ा को लिखे पत्र में संस्था के प्रबंध ने लिखा है कि इस वैश्विक आपदा की घड़ी में प्रशासन को सहयोग देना हम अपना कर्तव्य समझते हैं। ऐसे में स्कूल भवन, उसमें स्थित मेस और वाहनों का भी उपयोग प्रशासन कर सकती है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News