31-March-2020


मध्य प्रदेश फंसे हैं जशपुर के 5 मजदूर , कहा- न राशन है न पानी , क्या करें ….प्रशासन ने मदद का दिया भरोसा, जानिए कहाँ के हैं मजदुर और क्या है ……



जशपुर मुनादी।।

कहते हैं मारने वाले से बचाने वाला बड़ा होता है ऐसा ही देखने को मिला जब गुड़गांव में जशपुर जिले के 107 लोगों को पूर्ण सुविधा उपलब्ध कराई गई, अब एक खबर आ रही है कि जशपुर जिले के कुनकुरी विधानसभा के लोधमा ग्राम के 6 लोग मध्यप्रदेश के होशंगाबाद में डायनेमिक बेनिफिशियल अकॉर्ड मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड में काम करने के लिए मध्यप्रदेश के होशंगाबाद गये हुए थे जो कि वहां अभी फंसे हुए है यह लोग काफी डरे हुए यह लोग कुनकुरी विधायक तथा जशपुर कलेक्टर के नाम आवेदन लिखकर उनसे मदद की गुहार लगा रहे हैं।

इनके नाम हैं दिनेश सन्यासी,बुधराम नायक,सचिश राम,मिथलेश कुजुर,उन्जून खलखो और अमरजीत।ये सभी लोधमा ग्राम पंचायत के रहने वाले हैं और वर्तमान में ये आईटीआई रोड, कृषि मंडी के पीछे वार्ड नम्बर 18 नारायननगर होशंगाबाद(एमपी) में किराए के मकान में रह रहे हैं ।दिनेश सन्यासी ने मुनादी डॉट कॉम को बताया कि 15 दिन पहले ही कम्पनी ने उनकी छुट्टी कर दी थी तभी से वे वहां रह रहे हैं और अभी उनके सारे पैसे भी खर्च हो गए जिसके चलते उन्हें किराना सामान खरीदने में दिक्कत हो रही है इसलिए उन्होंने जशपुर कलेक्टर और कुनकुरी यू डी मिंज को आवेदन देकर राशन और पीने के पानी इंतज़ाम करने की गुहार लगाई है।

मजदूरों का पत्र

दिनेश सन्यासी द्वारा दूरभाष पर दिए गए जानकारी के बाद तहसीलदार कुनकुरी को मुनादी डॉट कॉम के द्वारा पूरे मामले से अवगत कराया गया है ।तहसीलदार ने उन्हें हर सम्भव मदद करने का भरोसा दिया है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News