रायपुर मुनादी।।
अबतक सुनते आए थे कि लोकतंत्र जनता का , जनता के लिए और जनता के द्वारा शासन है लेकिन जनता का हाल सीधे।कोई मुख्यमंत्री नहीं लेता था। उनके माध्यम होते थे सरकारी अधिकारी। लेकिन आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लॉक डाउन से निर्मित स्थिति और उसमें लोगों का हाल जानने मुख्यमंत्री ने सीधे आम लोगों को फ़ोन कर दिया। कई लोगों के तो समझ में नहीं आया कि यह सच है या झूठ । यह कोई रिकार्डेड संदेश भी नहीं था बल्कि मुख्यमंत्री लोगों का सीधा हाल जान रहे थे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लॉक डाउन के दौरान जनता की नब्ज जानने के लिए फोन पर सीधे समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों से बातचीत की और उन्हें आ रही दिक्कतों के सम्बंध में जनकारी ली।
मुख्यमंत्री ने अपने निवास से वीडियो कॉलिंग के जरिये इनसे बातचीत की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लोगों की हर संभव मदद के लिए पूरे प्रयास कर रही है।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में रहने वाले किसान, मजदूर, नर्स, ग्रामीण, सफाईकर्मी, सब्जी दुकानदार, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और महिला सरपंच से बातचीत की।

