सूरजपुर मुनादी//
कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव व रोकथाम हेतु स्वास्थ्य विभाग के द्वारा विदेश अथवा दूसरे राज्यों सहित अन्य जिलों से आए हुए नागरिकों को होम क्वाॅरेंटाइन किया गया है ताकि संक्रमण न फैल सके। *पुलिस अधीक्षक सूरजपुर राजेश कुकरेजा के निर्देशन में जिले में होम क्वाॅरेंटाइन किए गए नागरिकों को थाना-चौकी की पुलिस नियमित रूप से उनके घर जाकर सतर्कता बरतते हुए उन्हें चेक कर रही है साथ ही उनके पड़ोसियों से सतत सम्पर्क बनाए हुए है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जिन नागरिकों को होम क्वाॅरेंटाइन किया गया है वे अपने घरों से बाहर न जाए, अपने घर पर ही रहे, इसके लिए पुलिस के जवानों को उसके निवास के आसपास तैनात किया गया है साथ ही होम क्वाॅरेंटाइन नागरिक यदि घर से बाहर निकलता है तो उसकी सूचना आसपड़ोस के लोग तुरंत पुलिस को दे इसके लिए उनसे आग्रह किया गया है और इस हेतु उन्हें पुलिसकर्मी व संबंधित बीट के पुलिस अधिकारी का मोबाईल नंबर दी गई है। उन्होंने बताया कि सभी पुलिस अधिकारी एवं जवान सजगता और संवेदनशील होकर ड्यूटी कर रहे है। क्वाॅरेंटाइन किए गए नागरिक यदि अपने घर पर नहीं मिलता है अथवा उसके बाहर में घुमने की सूचना मिलती है तो उनके विरूद्व सख्त कार्यवाही की जाएगी।

