जशपुर मुनादी।।
कोरोना वायरस के कारण पूरे देश मे लॉक डाउन है । जशपुर जिले के कुनकुरी थाना में पदस्थ टीआई विशाल कुजूर ने इस बड़ी आपदा के वक्त शहीद परिवारों की मदद एक माह का राशन देकर किया ।
कुनकुरी थाना इलाके में 6 शहीद परिवार हैं जिनका हाल-चाल जानने के लिए सभी के घर पहुंचे । सबसे पहले शहीद अमरदीप के घर हर्राडाँड़ पहुंचे जहां शहीद की माँ और बहन से मिले । जिन्हें एक माह का राशन , हैंडवाश, सेनेटाइजर , साबुन दिया । एक थानेदार की संवेदनशीलता से शहीद की माँ का गला रुँध गया । शहीद की माँ ने कहा कि मेरा एक बेटा शहीद हुआ लेकिन अब मुझे कई अमरदीप मिल गए हैं । कर्फ्यू के चलते कुनकुरी शहर नहीं जाने से सामानों की कमी हो गई थी । टीआई विशाल ने आकर वो कमी पूरी कर दी। ऐसे ही मिलेजुले भाव शहीद मार्टिन एक्का, लेओस खेस्स,सिमोन केरकेट्टा,अजित कुमार मिंज और अरविंद मिज के परिवारवालों के भी थे। देर शाम को जब शहीद के परिवार कोरोना वायरस से खुद को बचाने घर मे कैद थे तब टीआई विशाल अपनी टीम के साथ शहीदों के घरों में दस्तक दे रहे थे।
इस राशन वितरण को लेकर इंस्पेक्टर विशाल ने बताया कि नक्सली मोर्चे पर 5 साल बिताने के दौरान अपने कई जवानों को खोया है । शहीद परिवारों का दर्द समझने के चलते कोरोना कर्फ्यू में इनका हाल - चाल जानना ज्यादा जरूरी लगा । वहीं शहीद परिवारों ने टीआई विशाल को इस कर्फ्यू के दौरान दवाई , पेट्रोल , बैंक खाता खुलवाने जैसी तकलीफों के बारे में बताया । जिसका थाना प्रभारी ने सम्बंधित विभाग से चर्चा कर समस्याओं का तत्काल निराकरण कराया।
कुनकुरी थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र के कुल 6 शहीद परिवारों के यहाँ जाकर
व्यक्तिगत रूप से एक माह का राशन
25 किलो चावल,10 किलो आलू प्याज,आधा किलो लहसुन,2 लीटर तेल,मसाला सामग्री,सोयाबीन बड़ी,5 किलो दाल, हैंडवाश 2 डब्बे, 6 नग डेटॉल साबुन
दिया गया ।खारीझरिया गांव के शहीद अरविंद मिंज के पिता ने बताया कि उनको कुछ दवाओं की जरूरत है,जो कुनकुरी में उपलब्ध नही है इस बात की जानकारी देने पर उनसे दवा की लिस्ट लेकर,जशपुर से एक सिपाही भेज कर दवा मंगा दी गईं है
शहीद अमरदीप की माँ ने बताया कि उनके बेटे की शासन से मिलने वाली राशि के लिए बैंक में पास बुक नही है,तब तुरंत उनके लिए sbi ब्रांच मैनेजर कुनकुरी से बात कर के आज 20 मिनट में खाता खुलवाया गया,,इसके अलावा उनकी गाड़ी में पेट्रोल की व्यवस्था भी की गई

