31-March-2020


Munaadi Breaking - राजधानी में कोरोना का एक और पॉजिटिव केस मिला, होम क्वारंटाइन में थी युवती, आज ही दो मरीज ठीक भी हुए थे



रायपुर मुनादी।।

छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है। मंगलवार को फिर एक युवती को जांच के बाद कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। युवती कुछ दिन पहले ही इंग्लैंड से आई थी। युवती को होम क्वारंटाइन में रखा गया था, इसी दौरान उसका सैंपल लिया गया जिसके बाद इसमें कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

इससे पहले सरकार ने कहा था कि इंग्लैंड से लौटे सभी लोगों की सैंपलिंग कर जांच की जाएगी। बताना जरूरी होगा कि प्रदेश में कुल 9 मरीजों में से पांच इंग्लैंड रिटर्न हैं। इससे पहले मंगलवार को दोपहर में यह खबर आई थी कि एम्स में इलाज करवा रहे दो मरीजों के कोरोना टेस्ट नेगेटिव आया है और उन्हें छुट्टी दे दी गयी है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News