31-March-2020


ब्रेकिंग मुनादी:कोरोना संकट के दौरान सफाईकर्मियों ने हाथ खड़े किए,नगरपंचायत अध्यक्ष और पार्षद पर लगाया ये आरोप ,सभी मजदूर जशपुर के ..पढिये पूरी खबर



प्रतापपुर मुनादी//
कोरोना के मद्देनजर नगर की साफ-सफाई करने वाले पुरुष सफाईकर्मी ने काम करने से इंकार करते हुए आज सीएमओ राजेश कुशवाहा को आवेदन सौप दिया है। इस आवेदन में उन्होनें इसके पीछे नगर पंचायत अध्यक्ष व एक पार्षद पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। उनके काम नहीं करने से नगर पंचायत में साफ-सफाई को लेकर संकट बढ़ जाएगा।
        कोरोना संकट के दौरान आज नगर में साफ सफाई करने वाले सफाईकर्मी ने काम नहीं करने का अल्टीमेटम दे दिया है। आज नगर पंचायत सीएमओ राजेश कुशवाहा को दिए आवेदन में सफाईकर्मियों ने नगर पंचायत के अध्यक्ष व एक पार्षद पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। उन्होनें कार्य नही करने की बात कहते हुए इसके लिए सीएमओ से दिशा निर्देश की मांग की है। ज्ञात हो कि कुछ दिन पूर्व भी नगर पंचायत के समस्त महिला एवं पुरुष सफाईकर्मी काम नहीं करने की चेतावनी देकर हड़ताल पर बैठ गए थे। इसी दौरान कुछ पुरुष सफाईकर्मी काम छोड़कर चले गए है, जबकि वर्तमान में मौजूद ये सफाईकर्मी जशपुर जिले के निवासी है, इनके काम छोड़ कर चले जाने के इस अल्टीमेटम से नगरवासियों को आने वाले दिनों में काफी संकट का सामना करना पड़ सकता है। आज कोरोना संक्रमण की आशंका के बीच ये सफाईकर्मी अपनी जान की परवाह न करते हुए नगर की सफाई में सुबह से ही निकल जाते थे । इनके द्वारा दिनभर नगर की सफाई का महत्त्वपूर्ण कार्य किया जाता था, अब इस अल्टीमेटम से नगरवासियों के समक्ष सफाई को लेकर गंभीर संकट खड़ा हो सकता है। आवेदन देने वाले सफाईकर्मी में कार्तिक राम, कोमल टोप्पो, सुशील केशपोट्ट, राजेश लकड़ा, रविन्द्र राम एवं मनोज कुमार शामील है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News