रायगढ़ मुनादी।।
कोरोना से बचने के लिए सरकार द्वारा लॉक डाउन के आदेश के बीच दिल्ली के निजामुद्दीन में तबलीगी समाज के 1700 लोगों के जमावड़े और उनमें से कम से कम 30 लोगों में कोरोना के लक्षण पाए जाने की खबर से देश हलाकान हो गया है। अब उन लोगों पर सरकार की नजर है जो इस मरकज से निकलकर देश के दूसरे कोने में गए हैं।
गृह मंत्रालय ने एक सूची जारी की है ताकि उनलोगों को आइसोलेशन या क्वारंटाइन में रखा जा सके जो यहां से निकले हैं। बताया गया है कि उनमें से कई छत्तीसगढ़ में भी आये हैं जिसमें काम से कम 10 लोगों के रायगढ़ से होने की खबर है। ऐसे में पुलिस और प्रशासन उनकी खोजबीन में लग गयी है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार जिन लोगों के नाम सामने आए हैं उन्हें चिन्हित कर क्वारंटाइन किया जाएगा या आइसोलेशन में रखा जाएगा। बताया जा रहा है कि इनमें से पांच अभी भी दिल्ली में ही हैं। बहरहाल पोलिवे और स्वास्थ्य विभाग को यह भी देखना होगा कि वहां से आने के बाद किन किन लोगों के संपर्क में आये। उन्हें भी प्रशासन क्वारंटाइन कर सकती है।

