01-April-2020


ब्रेकिंग मुनादी:उपसरपंच ने मचाया हंगामा,2 माह का एकमुश्त राशन बाँट रहे दुकानदार को..मौके पर पहुँची पूलिस ,दुकानदार और उपसरपंच दोनो को....



रंजीत सोनी(बलरामपुर-राजपुर)मुनादी

राशन वितरण के दौरान उपसरपंच ने मचाया उपद्रव शिकायत पे पुलिस थाना लेकर आई…

राजपुर- कोविड-19 के वैश्विक महामारी के कारण राज्य सरकार की आदेश पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए ग्राम भदार के उचित मूल्य दुकान में दो माह का एक मुश्त निशुल्क राशन वितरण किया जा रहा है लेकिन वितरण के दौरान ग्राम पंचायत के उपसरपंच सुनील गुप्ता के द्वारा शराब के नशे में धुत होकर राशन दुकान आकर राशन तौल रहे कारेषन राम(विजय) यादव व पहाड़ी कोरवा पुरषोतम के साथ मारपीट करने लगा साथ ही राशन दुकान के सेल्समैन संजय गुप्ता को गाली गलौज करते हुए कहने लगा कि बिना राशनकार्ड के इंट्री के ही चावल वितरण करो और शेष राशन को अपने पास रखो के साथ सुनील गुप्ता मौके पे उपद्रव मचाने लगा जिसकी शिकायत सेल्समैन के द्वारा एसडीएम राजपुर व थाना प्रभारी राजपुर को फोन से की जिस पर पुलिस थाना राजपुर के द्वारा आरोपी सुनील गुप्ता व पीड़ित करेशन (विजय यादव) को अपने साथ बिठाकर राजपुर थाने ले आई समाचार लिखे जाने तक आगे की कार्यवाही जारी थी।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News