01-April-2020


Munaadi Breaking - शराब की जगह पी लिया स्प्रिट, दो लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर, अस्पताल में हुआ भर्ती, एक सप्ताह से बंद है शराब दुकानें



रायपुर मुनादी।।

लॉक डाउन के दौरान जहां सभी तरह के दुकान बंद हैं और लोगों को सोशल डिस्टेनसिंग के लिए जागरूक करते हुए भीड़ भाड़ वाली जगह।में जाने से मना किया जा रहा है वहीं इस सोशल डिस्टेनसिंग को मेन्टेन करने के लिए राज्य की शराब दुकानों को भी बंद कर दिया है। लेकिन शराब के आदती adict वे शराब पीने के लिए तरह तरह के जतन कर रहे हैं। इसमें कई लोगों की मौत भी हो रही है।

राज्य की राजधानी रायपुर में तीन लोगों ने शराब पीने के जतन में स्प्रिट को ही पी लिया जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई और उन्हें अस्पताल में। भर्ती कराना पड़ गया। इलाज के दौरान तीन में से दो युवकों की मौत होने की खबर है वहीं तीसरे युवक की स्थिति भी काफी गंभीर है।

रायपुर के गोलबाजार बांस टाल इलाके के तीन युवक अजय कुंजाम, असगर खान और दिनेश समंदर तीनों शराब पीने के आदि थे। शासकीय शराब दुकान बंद होने से उन्हें शराब नहीं मिल रही थी। इनलोंगों ने किसी तरह स्प्रिट का जुगाड़ किया और उसे ही शराब की तरह पी गए। स्प्रिट पाइन के बाद तीनों की हालत गंभीर हो गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान असगर खान और दिनेश समंदर की मौत हो गई वही अजय कुंजाम की हालत गंभीर बनी हुई है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News