01-April-2020


पूर्व विधायक ने पूरे शहर को सेनेटाइज करने की मांग की, कहा दमकल की गाड़ियों का हो इस्तेमाल, ताकि शहर सुरक्षित रहे



रायगढ मुनादी।।

कोरोना संकट के मद्देनजर बन्द कराए गए या आंशिक रूप से चल रहे उद्योगों की फायर बिग्रेड का इस्तेमाल कर जिला प्रशासन एक दिन में पूरे शहर को सेनेटाइज कर शहर में कोरोना के खतरे को कम कर सकता है । यह बहुत जरूरी है और कई शहरों में ऐसा किया भी जा रहा है।

उक्ताशय का सुझाव देते हुए पूर्व विधायक रोशन अग्रवाल ने कहा है कि शहर के आसपास एक दर्जन से ज्यादा ऐसे बड़े उद्योग है जिनके पास अनुभवी दमकल टीम और दमकल वाहन के साथ बाकी की सभी सुविधाएं उपलब्ध है। जिनका उपयोग सेनेटाइज करने में आसपास के गांव और जिला मुख्यालय में बखूबी किया जा सकता है। जिनमे से अधिकांश उद्योग राज्य सरकार के आदेश पर इन दिनों पूरी तरह बंद हैं या तकनीकी जरूरतों के हिसाब से आंशिक रूप से ही चल रहे है। ऐसे में उनके फायर बिग्रेड और अन्य संसाधन बेकार पड़े है जिनका कोरोना के खिलाफ लड़ाई में स्तेमाल किया जा सकता है। रोशन अग्रवाल ने शहर को सेनेटाइज करने के लिए आवश्यक दवा का लगातार छिड़काव को आवश्यक बताते हुए इसे कराने की मांग की है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News