01-April-2020


कोरोना संकट - लोगों को सहयोग करने स्वेच्छा से आगे आ रहे लोग, विधायक ने दिया एक लाख की राशि, आप भी यहां कर सकते हैं दान



रंजीत सोनी(बलरामपुर-राजपुर)मुनादी।

कोरोना वायरस से बचाव एवं नियंत्रण हेतु नागरिकों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के प्रति गंभीरता दिखाते हुये एहतियात के तौर पर सभी उपाय किये जा रहे हैं।विदित हो कि जिले की अधिकांश जनसंख्या निम्न आय वर्ग की है और वर्तमान परिस्थितियों ने उनके आजीविका को प्रभावित किया है।इसमें सर्वाधिक प्रभावित वे लोग हैं, जो दैनिक मजदूरी कर परिवार का जीवनयापन कर रहे हैं।कलेक्टर संजीव कुमार झा ने जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों,पत्रकारों और अधिकारी-कर्मचारियों से अपील करते हुए कहा था कि वे इस संकट के समय मानवता की रक्षा के लिये सहयोग का हाथ बढ़ायें।इसी क्रम में सामरी विधायक चिंतामणि महाराज ने जिला राहत कोष को 1 लाख दस हज़ार रुपए की धनराशि प्रदान की है।उन्होंने 1 लाख दस हजार रुपए का चेक अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजपुर को प्रदान किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा वर्तमान परिस्थिति में आवश्यक संसाधन जुटाने तथा जरूरतमंदो की सहायता के लिए यह सहयोग है।इस संकट की घड़ी में हमे सभी के सहयोग की आवश्यकता है और हमें मिलकर यह लड़ाई लड़नी है।कोरोना वायरस के प्रभावी रोकथाम के लिए प्रशासन एवं स्वास्थ्य अमला पुरजोर प्रयास कर रहा है।कलेक्टर संजीव कुमार झा ने विधायक चिंतामणि महाराज के पहल पर साधुवाद दिया और कहा इससे प्रशासन का मनोबल बढ़ता है।उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से पुनः सहयोग की अपील की है।नागरिक जिला राहत कोष बलरामपुर-रामानुजगंज के खाता क्रमांक 3808808340 एवं आईएफएससी कोड CBIN0281579 (सेन्ट्रल बैंक आॅफ इंडिया शाखा बलरामपुर) में स्वेच्छानुसार सहयोग कर सकते हैं।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News