लॉक डाउन के दौरान बलरामपुर में नशीली दवाओं का खेप पकड़ाए जाने की खबर आ रही है।खबर के मुताबिक बलरामपुर जिले के बसंतपुर पूलिस ने नशा के उपयोग में लाये जाने वाले कफ सीरप का बड़ा खेप बरामद किया है।

रंजीत सोनी(बलरामपुर-राजपुर)मुनादी
बलरामपुर-कोरोना के संक्रमण से बचाव एवं नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रशासन लगातार प्रयासरत है।नागरिकों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के मद्देनज़र शराब की बिक्री पर शासन ने प्रतिबन्ध लगाया था ताकि इन स्थानों में भी लोग एकत्र ना हों, शराब दुकानों के बंद होने से यह प्रबल संभावना थी कि अन्य नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री के प्रयास के साथ ही भण्डारण और परिवहन ना हो,इन्हीं आशंकाओं को देखते हुए प्रशासन ने अधिकारियों को पहले ही निर्देश दिए थे कि इन नशीले या मादक पदार्थों की अवैध बिक्री या भंडारण के गतिविधियों पर नकेल कसी जाए ताकि कोरोना महामारी के रोकथाम हेतु महत्वपूर्ण सामाजिक दूरी के नियम का पालन हो साथ ही साथ अन्य अपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण सुनिश्चित की जा सके। प्रशासनिक अमला पूर्ण रूप से इन गतिविधियों पर कार्यवाही कर रहा है इसी क्रम में दिनांक 31 मार्च 2020 को थाना प्रभारी बसंतपुर अनुरंजन लकड़ा द्वारा प्रतापपुर निवासी रामस्वरूप तिवारी पिता अवधेश तिवारी के कब्जे से 420 नग प्रतिबंधित कफ सिरप जप्त किया गया तथा 29 मार्च 2020 को थाना प्रभारी सनावल द्वारा ग्राम कुरलुदीह के शमशाद अंसारी पिता रफीक अंसारी से 5 नग प्रतिबंधित कफ सिरप जप्त कर नारकोटिक्स ड्रग एंड सायकोट्रोपिक सब्सटांस एक्ट 1985 के तहत कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

