01-April-2020


कलेक्टर ने कहा-धन्यवाद जशपुर! जन कर्फ्यू को मिला अपार जनसमर्थन,सब कुछ रहा बंन्द,जीतेंगे हम....



कलेक्टर ने जशपुरिया जनता को कहा-धन्यवाद जशपुर! जन कर्फ्यू को मिला अपार जनसमर्थन , अभिभूत हुए कलेक्टर ,पढ़िये पूरी खबर

जशपुर मुनादी//
कलेक्टर  नीलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने जशपुर की आम जनता को आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज 1 अप्रैल को पुलिस प्रशासन की व्यवस्था के बैगर जशपुर की जनता ने लाकडाउन को  पूर्ण रूप से सफल बनाया जिसके लिए जशपुर की जनता की जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है । उन्होंने कहा कि कोरोनावायरस के संक्रमण एवं रोकथाम के लिए देश भर में 21 दिनों का लाकडाउन किया गया है जिसके तहत देश के साथ पूरे प्रदेश में लाकडाउन की है।*उन्होंने ने कहा कि 1 अप्रैल को  को जिले में जिला एवं पुलिस प्रशासन का कोई दबाव नहीं था आज जशपुर की जनता ने लाकडाउन को पूर्ण रूप से सफल बनाते हुए अपने अपने घरों के अंदर ही रहे इसके साबित होता है जशपुर की जनता कितनी जागरूक हैं। कलेक्टर ने जशपुर वासियों का दिल से धन्यवाद दिया है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News