01-April-2020


Munaadi Breaking - कोरोना को लेकर गलत खबर फैलाने का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता रमेश अग्रवाल पर एफआईआर दर्ज, जिंदल उद्योग ने की थी शिकायत



रायगढ़ मुनादी।।

सोशल मीडिया में गलत खबर को पोस्ट करना सामाजिक कार्यकर्ता रमेश अग्रवाल को महंगा पड़ गया है। उनके खिलाफ जिंदल प्रबंध ने शिकायत की थी। दरअसल उन्होंने एक व्हाट्सएप्प ग्रुप मेम एक समाचार पोस्ट किया था जिसमें लिखा था कि जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड में कोरोना के दो संदिग्ध मिले। दरअसल वह खबर जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड से संबंधित तो थी लेकिन वह झारखंड के पतरातू की थी।

सोशल मीडिया के अलावा कई बार समाचारों में भी कोरोना के मामले में WHO के निर्देशों का पालन नहीं हो पा रहा है। चाहे मामला सनसनीखेज हैडिंग से जुड़ा हो या फिर किसी को संदिग्ध बताकर उसका नाम और फ़ोटो छापने का हो। कई जगह जाने अनजाने इसका उलंघन हो रहा है और जब मामले में शिकायत होती है तो पुलिस कार्रवाई करती है। लगभग ऐसा ही मामला रायगढ़ के रमेश अग्रवाल के साथ भी हुआ है।

ये है पुलिस की विज्ञप्ति -

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय छत्तीसगढ शासन के पत्र क्र0 FI-26/2020/17-1 दिनांक 14/03/2020 द्वारा कोरोना वायरस को लेकर झूठी अफवाह फैलाने के संबंध में जिन्दल स्टील एंड पावर लिमिटेड में उप महाप्रबंधक (जनसंपर्क) पद पर कार्यरत हेमन्त कुमार वर्मा द्वारा एक लिखित आवेदन दिनांक 31.03.2020 को थाना कोतरारोड़ में जनचेतना के रमेश अग्रवाल के विरूद्ध दिया गया है, जिसके अनुसार दिनांक 28/03/2020 को केलो प्रवाह परिवार व्हाटस ग्रुप में जनचेतना के रमेश अग्रवाल द्वारा मोबाईल नं0 9301011022 द्वारा जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड में कोरोना के दो संदिग्ध मिले हैं कर मैसेज डाला गया था, जो पूर्णत: असत्य, झूठा है ।

आवेदन पत्र पर से रमेश अग्रवाल ईतवारी बाजार रायगढ़ के विरूद्ध थाना कोतरारोड़ में अप.क्र. 52/2020 धारा 188 ता.हि. एवं महामारी रोग अधिनियम 1897 की धारा 3 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News