01-April-2020


ब्रेकिंग जशपुर: देखिये वीडियो: राहत शिविर में ठहरे मेहमानों का हाल जानने पहुँचे कलेक्टर, सीईओ को कहा-सीधा सस्पेंड करूँगा, पढ़िये पूरी खबर



ब्रजेश सिंह (लोदाम) की मुनादी

झारखण्ड की सीमा पर स्थित जशपुर जिले के लोदाम में झारखण्ड और बिहार के 80 मेहमानों का हाल चाल जानने पहुँचे जशपुर कलेक्टर नीलेश क्षीर सागर जशपुर जनपद पंचायत के सीईओ पी एस मरकाम से काफी नाराज दिखे ।कलेक्टर ने नाराजगी जाहिर करते हुए मरकाम को सस्पेंड करने की चेतावनी दी है ।

दरअसल लॉक डाउन के दौरान झारखण्ड और बिहार की ओर जा रहे तकरीबन 80 लोगो को लोदाम के राहत शिविर में ठहराया गया है लेकिन यहाँ ठहरे हुए बाहरी मेहमान घर जाने की जिद्द पर अड़े हुए थे।इसकी जानकारी जब कलेक्टर नीलेश क्षीर सागर को मिली तो मेहमानों से मिलने कलेक्टर स्वयं लोदाम के राहत शिविर पहुँच गए और ठहरे हुए लोगों को भरोसा दिलाया कि उन्हें किसी तरह की कोई दिक्कत नही होगी ।उन्होंने उनको संबोधित करते हुए कहा - आपकी तकलीफ मैं समझता हूं लेकिन आपको तकलीफ न हो इसके लिए प्रदेश की सरकार और जिला प्रशासन पूरी तरह कटिबद्ध है ।व्यवस्था में कोई कमी नही आएगी ,आपलोग हमारे मेहमान हैं।"कलेक्टर के संबोधन का मेहमानों पर असर पड़ा और आगामी निर्देश तक यहां ठहरने को वे तैयार हो गए।

https://youtu.be/RtANz1PIeWI

तभी कलेक्टर को जब जनपद सीईओ नही दिखे तो उन्होंने सीईओ के बारे में तहसीलदार से पूछा तो सीईओ मौके पर नही थे जिसको लेकर कलेक्टर ने नाराजगी जताई और सीईओ जब सामने आये तो कलेक्टर ने साफ शब्दों में कहा -"काम मे लापरवाही हुई तो सीधा सस्पेंड करूंगा"








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News