02-April-2020


जशपुर में ...गरीब ,असहाय और मजदूरों के घर घर जा रही है पंचायत,राशन और सब्जी का इंतज़ाम करने सरपँच उप सरपंच ने उठाया बीड़ा



जशपुर मुनादी//कोरोना वायरस संक्रमण से जूझ रहे देश मे हर तरफ लॉक डाउन है ।इस दौरान लोगो को राशन पेयजल और सब्जी जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव न हो इसके लिए अब पंचायतो ने भी मोर्चा सम्हाल लिया है।जशपुर जिले के सिंगिबहार ग्राम पंचायत में पंचायत की महिला सरपँच ने लॉक डाउन के चलते राशन नही खरीद पाने पाने वाले असहाय बुजुर्गों के घर जा जाकर राशन और सब्जी वितरण किये ।

पढिये पूरी खबर

 जहां जिला प्रशासन कोरोना वायरस कोविड 19 से लड़ने चुस्त दुरुस्त नजर आ रहा  वही ग्राम पंचायत के सरपंच श्रीमती - सुनीता विनोद पैंकरा उपसरपंच प्रमोद कुमार चक्रेश ने मिल कर एक जिम्मेदारी उठाते हुए गरीब असहाय परिवारों को मास्क एवं राशन का पैकेट वितरण कर मिशाल पेश  किया है । जिसमे हरी सब्जी, चावल , दाल आलू जैसे जरूरत के समान हैं । साथ ही ग्राम पंचायत के लोगों से मदत के लिए अपील की है ।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News