जशपुर मुनादी//
लॉक डाउन के दौरान कई ऐसे बीपीएल कार्डधारी है जिंनके पास चना और शक्कर खरीदने के लिए भी पैसे नही है ऐसे जरूरतमंदों की जरूरत पूरी करने के लिए जशपुर जिले के एक जनपद सदस्य ने बीड़ा उठा लिया है ।ये जनपद सदस्य जिले के फरसाबहार क्षेत्र क्रमांक 6 के राहुल चौहान हैं।सबसे कम उम्र में बीडीसी बनने वाले राहुल चौहान ने आज एक अपील जारी कर ऐसे लोगों की सूची मांगी है जो बीपीएल कार्डधारी है और उनके पास शक्कर और चना खरीदने के लिए पैसे नही है।
पढिये क्या है अपील

"मेरे जनपद पंचायत क्षेत्र केतीनों ग्राम पंचायत से ऐसे २५ बीपीएल कार्ड धारी परिवार की जानकारी चाहिए जो,दो माह का चना और शक्कर का कुल लागत ४४/- देने में असमर्थ हैं। ऐसे सदस्यों को मेरे द्वारा राशि संबंधित ग्राम पंचायत को भुगतान किया जाएगा ताकि संबंधित को निशुल्क राशन प्रदाय किया जा सके।
इन हितग्राहियों को माह अप्रैल और मई का राशन निशुल्क प्रदाय किया जाएगा। इनका चना और शक्कर का राशि ११००/- मेरे द्वारा संबंधित ग्राम पंचायत को नगद भुगतान किया जा रहा है।"
*राहुल चौहान* जनपद पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक ०६

