02-April-2020


लॉक डाउन में बढ़ी शराब की मांग, कोचियों के सहारे बिक रही शराब, पुलिस पर भी कार्रवाई न करने का आरोप



सूरजपुर मुनादी।।

देश में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण व मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी होता देख केंद्र व राज्य सरकार के द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग को बढ़ावा देते हुए पूरे देश मे लॉकडाउन कर दिया है। पूरे देश में देशी व विदेशी शराब के बिक्री व सेवन पर रोक लगा दी गई है। वही सूरजपुर जिले के भटगांव में शराब दुकान के संचालक के द्वारा कोचियो के माध्यम से शराब के शौकीन लोगों को शराब उपलब्ध कराई जा रही है।

गौरतलब है कि सूरजपुर जिले के भटगांव में लगातार अंग्रेजी शराब दुकान के संचालक व कर्मचारियों के द्वारा लॉक डाउन बीच शराब के शौकीन लोगों को शराब उपलब्ध कराने काम इन दिनों कोचियों के माध्यम बनाया जा रहा है। पीएम मोदी के द्वारा 22 तारीख को जनता व 24 तारीख से संपूर्ण देश में लॉक डाउन की घोषणा किए जाने के उपरांत पूरे देश में आबकारी विभाग की टीम के द्वारा शराब दुकानों को आगामी आदेश तक सील कर दिया गया था इसी के मद्देनजर भटगांव में भी अंग्रेजी शराब दुकान को 23 तारीख की रात को सील कर दिया गया था। वही गोदाम में रखे शराब को सील नहीं किया गया था। जिसका फायदा उठाकर शराब दुकान के संचालक व कर्मचारियों की मिलीभगत से शराब के शौकीन लोगों को भटगांव समेत आसपास के ग्रामीण इलाकों में कोचियों के माध्यम से शराब परोसी जा रही है। लगातार बंद दुकान में कोचियो के आवागमन के संदेह पर आसपास के लोगों के द्वारा इसकी शिकायत भटगांव पुलिस समेत आबकारी विभाग की टीम को दी। सूचना के उपरांत बड़गांव पुलिस समेत आबकारी की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच मौके का मुआयना की। परंतु शराब दुकान मे लगी सील सही पाए जाने पर बैरक वापस लौटने लगी। इसी बीच वहां उपस्थित लोगों के द्वारा सीसीटीवी फुटेज खंगालने हेतु आबकारी की टीम दबाव बनाने लगी। तत्पश्चात आबकारी उप निरीक्षक श्री मरकाम उनकी टीम के द्वारा सीसीटीवी के फुटेज को खंगालना शुरू किया गया। जिसमें कई तथ्य सामने आए जांच उपरांत सीसीटीवी फुटेज से यह जानकारी मिली कि कोचियों के द्वारा क्षेत्र में खापाई जा रही शराब इसी शराब दुकान के गोदाम की है। वही फुटेज में कोचियो के शराब निकलते हुए की तस्वीर भी कैद मिली है। इसके बाद आबकारी की टीम के द्वारा यह कहते हुए मामला को शांत कर दिया गया कि लॉक डाउन के बाद सील पूर्व के स्टोर में रखे स्टाक पंजी से मिलान किये जाने के उपरांत ही गड़बड़ी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए लिखित में आवेदन के लिए आवश्यकता होगी।

कोचियों के बल्ले बल्ले

विगत कुछ वर्षों से सरकारी ठेके में क्षेत्र के युवक को शराब दुकान के संचालन की जिम्मेदारी मिली है। जिससे पूर्व के कोचियो जो की भारी मात्रा में ग्रामीण अंचलों में शराब को खा पाया करते थे। वे इनके परिचित होने के कारण लगातार शराब उपलब्ध कराते हुए ग्रामीण अंचलों में भारी मात्रा में शराब की तस्करी किया जाना आम सा हो गया है। वही कार्रवाई नहीं होने से संचालक समेत कोचियों के बल्ले बल्ले है।

शराब की मांग में दुगनी बढ़ोतरी

देश में लॉक डाउन होने के उपरांत भटगांव क्षेत्र के आसपास के ग्रामीण इलाकों मैं शराब के शौकीन लोगों की मांग बढ़ने पर कोचियों के द्वारा शराब को दुगने दामों पर बेचा जा रहा है। वही कोचियों भी आसानी से घर घर बिना किसी रोक-टोक के पहुंचा रहे हैं।

पुलिस के कार्यशैली पर उठ रहे सवाल

24 मार्च से पूरे देश भर में लॉक डाउन के बाद लगातार कोचियों की क्षेत्र सक्रियता बढ़ने व पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता व चूक पर क्षेत्र के नगरवासी सवालिया निशान उठा रहे है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News