02-April-2020


Munaadi Breaking - सिक्युरिटी इंचार्ज के खिलाफ FIR, सिक्योरिटी गार्ड्स को एक जगह रखा, विरोध करने पर गॉर्ड को निकाला, पढ़िए पूरी खबर 



रायगढ़ मुनादी।।

कोरोना के संक्रमण को देखते हुए जहां लोगों के बीच सोशल डिस्टेनसिंग की बात सरकारों द्वारा जोर शोर से कही जा रही है वही कुछ लोग अपने स्वार्थपूर्ती के लिए लोगों को इकट्ठा रहने मजबूर कर रहे हैं। अंबुजा सीमेंट के सिक्योरिटी इंचार्ज द्वारा सिक्योरटी गार्ड्स को एक साथ रखने की शिकायत मिलने पर पुलिस ने वहां।के सिक्योरिटी इंचारहे के खिलाफ अपराध दर्ज  कर लिया है।

थाना तमनार अन्तर्गत अंबुजा सिमेंट लिमिटेड गारे पेलमा IV/8 कोल मांईस करवाही में कार्यरत SIS सुरक्षा कर्मी राहुल कुमार खुंटे एवं मनोहर लाल बंजारे दोनों एक साथ ग्राम बजरमुड़ा में किराये के मकान में रहते थे । इनके सिक्युरिटी इंचार्ज मिथलेश श्रीवास द्वारा 27 मार्च को व्हाटसप किया कि सभी सुरक्षा कर्मचारियों को एक जगह सब स्टेशन (बिजली घर ) में रहने के लिए कहा गया । तब जाकर पुलिस ने देखा तो पाया कि करीब 60-70 गार्ड एक साथ रह रहे थे ।  कुछ गार्ड्स ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए एक साथ रहने से इंकार किया तो 28 मार्च को इंचार्ज इन्हें सस्पेंड कर दिया । जिसकी शिकायत राहुल खूंटे पिता श्री देवानंद खुंटे उम्र 22 साल निवासी ग्राम भुईंगांव पामगढ थाना जिला जांजगीर चांपा द्वारा थाना तमनार में किये जाने पर सेक्युरिटी इंचार्ज मिथलेश श्रीवास के विरूद्ध अप.क्र. 109/2020 धारा 188 भादंवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News