02-April-2020


Munaadi Breaking - छत्तीसगढ़ में एक और कोरोना मरीज हुआ स्वस्थ, मुख्यमंत्री ने किया ट्वीट, अब तक तीन हुए स्वस्थ



रायपुर मुनादी।।

छत्तीसगढ में कोरोना संक्रमित 9 लोगों में से तीन अबतक ठीक हो चुके हैं। अब इस राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या सिर्फ 6 रह गई है। अब तक ठीक मरीजों में एक भिलाई, एक रायपुर और एक बिलासपुर का है। मुख्यमंत्री ने इसपर खुशी जाहिर करते हुए ट्वीट कर लोगों को जानकारी दी है।

राज्य में अबतक राजनांदगांव, दुर्ग, बिलासपुर, कोरबा से एक एक मरीज तथा रायपुर से 5 मरीन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। हालांकि सरकार ने पहले ही लॉक डाउन कर इस दिशा में ठोस पहल कर दी थी। राज्य सरकार ने कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने का इंतजार नहीं किया और राज्य में लॉक डाउन की घोषणा कर दी।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News