जशपुर मुनादी//लॉक डाउन के दौरान बाहरी राज्यो के लिए उड़ीसा के सरहद पर बनाये गए आश्रय का निरीक्षण करने गुरुवार को कुनकुरी विधायक यू डी मिंज स्वयं पहुंचे और पहुँचकर रुके हुए मेहमानों का हाल जाना । कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देश भर में किये गए लॉक डाउन के दौरान दूर दराज के शहर और दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों को उड़ीसा की सीमा से लगे लावाकेरा के एक शासकीय भवन में ठहराया गया है।मुख्य्मंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा सभी को सीमा पर ही रोकने और वही पर उनके खाने रहने के इंतजाम करने के निर्देश दिए थे ।सरकार के निर्देशो का पालन कैसे हो रहा है ,कहीं बाहर से आये मेहमानों को दिक्कत तो नही हो रही है ये जानने के लिए कुनकुरी विधायक यू डी मिंज और काँग्रेस जिलाध्यक्ष सागर यादव आज लावाकेरा पहुँचे और शासकीय भवन में ठहराए गए मेहमानों का हाल चाल जाना ।विधायक ने ठहरे हुए लोगों को किसी तरह की चिंता नही करने को कहा साथ मे उन्हें यह भी भरोसा दिया कि उन्हें किसी तरह की दिक्कत होगी तो वो उनके साथ हैं।पूरी सरकार बाहर के लोगो का पूरा ख्याल रख रही है लिहाजा उनका भी पूरा ख्याल रखा जाएगा ।
लावाकेरा पंचायत सचिव जगदीश सिंह ने बताया कि यहाँ ठहरे हुए लोगों के लिए नाश्ता,भोजन,पेयजल,सोने जे लिए दरी चादर के साथ साथ सभी बुनियादी जरूरतों का ख्याल रखा जा रहा है। सरकार और जिला प्रशासन के सभी आदेशो और निर्देशों के पालन किये जा रहे हैं
मेहमानों से मिलने के बाद विधायक और जिलाध्यक्ष लावाकेरा बैरियर भी पहुँचे और वहाँ पहुँचकर उन्होंने बैरियर में ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों का भी हाल चाल जाना ।विधायक ने जिलेवासियों को सेनेटाइजर उपलब्ध कराने कलेक्टर से भी बात की और जिले भर के लिए 1000 लीटर सेनेटाइजर की व्यवस्था की जा रही है ।



