रायपुर मुनादी।।
कोरोना संक्रमण को लेकर सतर्क सरकार ने ऐसे अधिकारियों पर कार्रवाई शुरू कर दिया है जो इस दौर में भी लापरवाही से बाज नहीं आ रहे हैं। कांकेर के दो मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को सरकार ने निलबिंत कर दिया है। इस आशय का आदेश नगरीय प्रशासन के सचिव अलरमेल मंगई डी ने जारी किया है।
कांकेर जिले के पखांजुर और अंतागढ़ नगर पंचायत के CMO कोरोना संकट और लॉक डाउन के बीच मुख्यालय से गायब पाए गए। पखांजुर CMO प्रह्लाद कुमार पांडेय व अंतागढ़ CMO रमेश दुबे दोनों पर कार्रवाई करते हुए निलंबन की कार्रवाई की गई है।



