02-April-2020


ब्रेकिंग मुनादी:निजामुद्दीन मरकज में शामिल अम्बिकापुर के 8 लोगो का लिया सेंपल , 7 लोगों की रिपोर्ट करीब करीब...सीएमएचओ ने कहा-सुरगुजा के लिए ...पढ़िये पूरी खबर



सरगुजा मुनादी।।

अंबिकापुर। दिल्ली के निजामुद्दीन के मरकज में तबलीगी जमात द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर हाल ही में सरगुजा लौटे 8 लोगो को पुलिस स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा खोजबीन करते हुए सभी लोगों मेडिकल कॉलेज अस्पताल में क्वारेंटाइन कर उनके ब्लड सैंपल को करोना टेस्ट हेतु एम्स रायपुर भेजा गया था जिसमें से 7 लोगों के सैंपल नेगेटिव आई है। वही एक शख्स के सैंपल की जांच चल रही है। इस खबर से सरगुजा के लोगों ने राहत भरी सांस ली है।
गौरतलब है कि दिल्ली के निजामुद्दीन के मरकज में तबलीगी जमात द्वारा 1 से 13 मार्च तक आयोजित कार्यक्रम में सरगुजा के 8 लोग शामिल हुए थे। हालांकि दिल्ली से 13 लोग वापस सरगुजा लौटे थे। लेकिन इसमें से 5 लोग कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए थे। मरकज जमात में शामिल लोगों की दिल्ली में जब जांच कराई गई। तो इसमें 2 दर्जन लोग कोरोना पॉजिटिव मिले थे। इससे पूरे देश में हडक़ंप मच गया था। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद हजारों की संख्या में लोग अपने अपने-अपने राज्य लौट गए थे। इधर कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट मिलने के बाद राज्य सरकारें भी हरकत में आईं और सभी की खोजबीन कर उनका ब्लड सैंपल जांच के लिए संबंधित लैब में भेजा गया था। इसी कड़ी में सरगुजा के 8 लोगों का भी ब्लड सैंपल रायपुर के एम्स भेजा गया था। सूत्रों के अनुसार इनमें से 7 की कोरोना रिपोर्ट निगेटव आई है जबकि एक की रिपोर्ट अभी आना बाकी है।

मरकज से लौटे सरगुजा के 8 व्यक्तियों को प्रशासन ने किया क्वारेंटाइन।
मरकज से लौटने की खबर के बाद आठों की खोजबीन कर उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल में क्वारेंटाइन किया गया है। वहीं दिल्ली से लौटे अन्य 5 को होम आइसोलेशन में रखकर उनके घरों के बाहर चेतावनी बोर्ड लगाया गया है। इन्हीं आठ में से अंबिकापुर के खरसिया रोड निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने जानकारी छिपाने पर अपराध भी दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति 5 मार्च को ही वापस आ गया था लेकिन उसने प्रशासन को इसकी कोई सूचना नहीं दी थी।

बयान।
एम्स के द्वारा फिलहाल इसकी रिपोर्ट की ऑफिसियल पुष्टि नहीं गई है। लेकिन निगेटिव रिपोर्ट आने की उम्मीद उन्होंने जताई है। यह सरगुजा व अंबिकापुरवासियों के लिए राहत भारी खबर है।
डॉ. पीएस सिसोदिया
सीएमएचओ सरगुजा








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News